|
E-1
|
सुनिश्चित करें कि इथरनेट केबल सुरक्षित रूप से आपके प्रिंटर और आपके हब या अन्य नेटवर्क डिवाइस से जुड़ा हुआ है।
सुनिश्चित करें कि आपका हब या अन्य नेटवर्क डिवाइस चालू है।
यदि आप प्रिंटर को Wi-Fi द्वारा कनेक्ट करना चाहते हैं, तो प्रिंटर के लिए फिर से Wi-Fi सेटिंग करें क्योंकि यह अक्षम है।
|
|
E-2
E-3
E-7
|
सुनिश्चित करें कि आपका वायरलेस राउटर चालू हो।
पुष्टि करें कि आपका कंप्यूटर या डिवाइस वायरलेस राउटर से सही ढंग से कनेक्ट है।
वायरलेस राउटर को बंद करें। 10 सेकेंड प्रतीक्षा करें, और फिर उसे चालू करें।
अपने प्रिंटर को वायरलेस राउटर के समीप रखें और उनके बीच किसी भी बाधा को हटाएँ।
यदि आपने SSID मैन्युअली प्रविष्ट किया है, जाँचें कि यह सही है। नेटवर्क कनेक्शन रिपोर्ट पर Network Status भाग में जाकर SSID देखें।
यदि किसी वायरलेस राउटर के एकाधिक SSID हैं, तो प्रदर्शित होने वाले SSID को चुनें। जब SSID गैर अनुपालन आवृत्ति का उपयोग कर रहा हो, तो प्रिंटर उन्हें नहीं दिखाता है।
यदि आप नेटवर्क कनेक्शन स्थापित करने के लिए पुश बटन सेटअप का उपयोग कर रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि आपका वायरलेस राउटर WPS का समर्थन करता हो। यदि आपका वायरलेस राउटर WPS का समर्थन नहीं करता है तो आप पुश बटन सेटअप का उपयोग नहीं कर सकते हैं।
सुनिश्चित करें कि आपका SSID केवल ASCII वर्णों (अल्फ़ान्यूमेरिक वर्ण और प्रतीक) का ही उपयोग करता है। प्रिंटर ऐसे SSID प्रदर्शित नहीं कर सकता है जिसमें गैर-ASCII वर्ण शामिल हों।
सुनिश्चित करें कि वायरलेस राउटर से कनेक्ट करने से पहले आपको अपना SSID और पासवर्ड पता हो। यदि आप वायरलेस राउटर को डिफ़ॉल्ट सेटिंग के साथ उपयोग कर रहे हैं, तो वायरलेस राउटर के लेबल पर SSID और पासवर्ड मौजूद होते हैं। यदि आप अपना SSID और पासवर्ड नहीं जानते हैं, तो उस व्यक्ति से संपर्क करें जिसने वायरलेस राउटर को सेटअप किया था, या वायरलेस राउटर के साथ प्रदान किेए गए दस्तावेज को देखें।
यदि आप किसी टेदरिंग स्मार्ट डिवाइस से उत्पन्न किए गए SSID से कनेक्ट हो रहे हैं, तो स्मार्ट डिवाइस के साथ प्रदान किए गए दस्तावेज में SSID और पासवर्ड देखें।
यदि आपका Wi-Fi कनेक्शन अचानक डिस्कनेक्ट हो जाए, तो नीचे प्रदान स्थितियों की जाँच करें। यदि इनमें से कोई स्थिति लागू होती है, तो निम्नलिखित वेबसाइट से सॉफ़्टवेयर डाउनलोड करके और चला करके अपनी नेटवर्क सेटिंग को रीसेट करें।
पुश बटन सेटअप का उपयोग करके नेटवर्क में एक अन्य स्मार्ट डिवाइस जोड़ दिया गया था।
पुश बटन सेटअप के अलावा किसी अन्य पद्धति का उपयोग करके Wi-Fi नेटवर्क सेटअप किया गया था।
|
|
E-5
|
सुनिश्चित करें कि वारलेस राउटर का सुरक्षा प्रकार निम्न में से किसी एक पर सेट हो। यदि ऐसा नहीं है, तो वायरलेस राउटर पर सुरक्षा प्रकार बदलें, और फिर प्रिंटर की नेटवर्क सेटिंस रीसेट करें।
WEP-64 bit (40 bit)
WEP-128 bit (104 bit)
WPA PSK (TKIP/AES)*
WPA2 PSK (TKIP/AES)*
WPA (TKIP/AES)
WPA2 (TKIP/AES)
WPA3-SAE (AES)
* WPA PSK को WPA निजी के नाम से भी जाना जाता है। WPA2 PSK को WPA2 निजी के नाम से भी जाना जाता है।
|
|
E-6
|
जाँचें कि क्या MAC पता फ़िल्टर करने की सुविधा अक्षम है। यदि यह सक्षम है, तो प्रिंटर का MAC पता पंजीकृत करें ताकि यह फ़िल्टर न हो। विवरण के लिए वायरलेस राउटर के साथ प्रदान किया गया दस्तावेज़ देखें। आप नेटवर्क कनेक्शन रिपोर्ट में Network Status भाग में जाकर प्रिंटर के MAC पते की जाँच सकते हैं।
यदि आपका वायरलेस राउटर WEP सुरक्षा के साथ साझा प्रमाणीकरण का उपयोग कर रहा है, तो सुनिश्चित करें कि प्रमाणीकरण कुंजी और इंडेक्स सही हों।
यदि वायरलेस राउटर पर कनेक्ट होने योग्य डिवाइस की संख्या उन नेटवर्क डिवाइसों की संख्या से कम है जिन्हें आप कनेक्ट करना चाहते हैं, तो वायरलेस राउटर में कनेक्ट होने योग्य डिवाइस की संख्या को बढ़ाने के लिए सेटिंग करें। सेटिंग करने के लिए वायरलेस राउटर के साथ प्रदान किया गया दस्तावेज़ देखें।
|
|
E-8
|
यदि प्रिंटर की IP पता प्राप्त करें सेटिंग स्वतः पर सेट है तो वायरलेस राउटर पर DHCP सक्षम करें।
यदि प्रिंटर की IP पता प्राप्त करें सेटिंग मैन्युअल पर सेट है, तो आपके द्वारा मैन्युअल रूप से सेट IP पता रेंज (उदाहरण के लिए: 0.0.0.0) से बाहर होने के कारण अमान्य होता है। प्रिंटर के कंट्रोल पैनल से या Web Config का उपयोग करके एक मान्य IP पता सेट करें।
|
|
E-9
|
निम्नलिखित की जाँच करें।
डिवाइस चालू हैं।
आप डिवाइस उस नेटवर्क से इंटरनेट तक पहुँच सकते हैं या उसमें मौजूद कंप्यूटर या नेटवर्क डिवाइस तक पहुँच सकते हैं जिससे आप प्रिंटर को कनेक्ट करना चाहते हैं।
यदि उपर्युक्त की पुष्टि करने के बाद भी आपका प्रिंटर और नेटवर्क डिवाइस कनेक्ट नहीं होता है, तो वायरलेस राउटर को बंद कर दें। 10 सेकेंड प्रतीक्षा करें, और फिर उसे चालू करें। फिर निम्नलिखित वेबसाइट से इंस्टॉलर डाउनलोड करके और चला करके अपनी नेटवर्क सेटिंग को रीसेट करें।
|
|
E-10
|
निम्नलिखित की जाँच करें।
नेटवर्क के दूसरे डिवाइस चालू हों।
यदि आपने प्रिंटर के IP पता प्राप्त करें को मैन्युअल पर सेट किया है तो नेटवर्क पते (IP पता, सबनेट मास्क, और डिफ़ॉल्ट गेटवे) सही होंगे।
नेटवर्क पता रीसेट करें यदि वे गलत हों। आप नेटवर्क कनेक्शन रिपोर्ट में Network Status के भाग में जाकर IP पता, सबनेट मास्क और डिफ़ॉल्ट गेटवे की जाँच कर सकते हैं।
यदि DHCP सक्षम हो, तो प्रिंटर की IP पता प्राप्त करें सेटिंग को स्वतः में बदलें। यदि आप IP पता मैन्युअल रूप से सेट करना चाहते हैं, तो नेटवर्क कनेक्शन रिपोर्ट के Network Status भाग में जाकर प्रिंटर का IP पता देखें और फिर नेटवर्क सेटिंग स्क्रीन पर मैन्युअल चुनें। सबनेट मास्क को [255.255.255.0] पर सेट करें।
यदि आपका प्रिंटर और नेटवर्क डिवाइस अभी भी कनेक्ट नहीं होता है, तो वायरलेस राउटर को बंद कर दें। 10 सेकेंड प्रतीक्षा करें, और फिर उसे चालू करें।
|
|
E-11
|
निम्नलिखित की जाँच करें।
यदि आपने प्रिंटर की TCP/IP सेटअप सेटिंग को मैन्युअल पर सेट किया है तो डिफ़ॉल्ट गेटवे पता सही है।
डिफ़ॉल्ट गेटवे के रूप में सेट डिवाइस चालू किया जाता है।
सही डिफ़ॉल्ट गेटवे पता सेट करें। आप नेटवर्क कनेक्शन रिपोर्ट में Network Status के हिस्से से प्रिंटर के डिफ़ॉल्ट गेटवे पते की जाँच सकते हैं।
|
|
E-12
|
निम्नलिखित की जाँच करें।
नेटवर्क के दूसरे डिवाइस चालू हों।
नेटवर्क पते (IP पता, सबनेट मास्क, और डिफ़ॉल्ट गेटवे) सही हैं यदि आप उन्हें मैन्युअली सेट कर रहे हैं।
अन्य डिवाइस के नेटवर्क पते (सबनेट मास्क और डिफ़ॉल्ट गेटवे) समान होते हैं।
IP पता दूसरे डिवाइस के विरोध में नहीं है।
यदि उपर्युक्त की पुष्टि करने के बाद भी आपका प्रिंटर और नेटवर्क डिवाइस कनेक्ट नहीं होता है, तो निम्नलिखित का प्रयास करें।
वायरलेस राउटर को बंद करें। 10 सेकेंड प्रतीक्षा करें, और फिर उसे चालू करें।
इंस्टॉलर का उपयोग करके नेटवर्क सेटिंग फिर करें। आप निम्नलिखित वेबसाइट से उसे चला सकते हैं।
आप WEP सुरक्षा प्रकार का उपयोग करने वाले वायरलेस राउटर पर अनेक पासवर्ड पंजीकृत कर सकते हैं। यदि अनेक पासवर्ड पंजीकृत हैं, तो जाँचें कि क्या पहला पंजीकृत पासवर्ड प्रिंटर पर सेट है।
|
|
E-13
|
निम्नलिखित की जाँच करें।
वायरलेस राउटर, हब और राउटर जैसे नेटवर्क डिवाइस चालू हों।
नेटवर्क डिवाइस के लिए TCP/IP सेटअप मैन्युअल रूप से सेटअप नहीं किया गया है। (यदि प्रिंटर का TCP/IP सेटअप स्वचालित रूप से सेटअप किया गया हो जबकि अन्य डिवाइस के लिए TCP/IP सेटअप मैन्युअली किया गया हो, तो प्रिंटर का नेटवर्क अन्य डिवाइस से भिन्न हो सकता है।)
यदि यह उपरोक्त की जाँच करने के बाद भी काम नहीं करता है, तो निम्नलिखित को आजमाएँ।
वायरलेस राउटर को बंद करें। 10 सेकेंड प्रतीक्षा करें, और फिर उसे चालू करें।
इंस्टॉलर का उपयोग करके उस कंप्यूटर पर नेटवर्क सेटिंग्स करें जो उसी नेटवर्क पर हो जिस पर प्रिंटर है। आप निम्नलिखित वेबसाइट से उसे चला सकते हैं।
आप WEP सुरक्षा प्रकार का उपयोग करने वाले वायरलेस राउटर पर अनेक पासवर्ड पंजीकृत कर सकते हैं। यदि अनेक पासवर्ड पंजीकृत हैं, तो जाँचें कि क्या पहला पंजीकृत पासवर्ड प्रिंटर पर सेट है।
|